फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर महानपुर के बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। करवा चौथ व्रत को लेकर महानपुर के बाजारों में महिला खरीदारों का तांता लगा हुआ है। महिलाएं कपड़ों सहित अन्य साज-सज्जा के सम्मान की खरीदारी में जुट गई हैं। इसके चलते आजकल क्षेत्र के बाजारों में काफी रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन

शादीशुदा महिलाओं के लिए करवाचौथ व्रत का विशेष महत्व है। महिलाएं पूरे दिन उपवास रखती हैं और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाओं का कहना है कि यह दिन हर सुहागन के लिए खासा होता है। कस्बे के स्थानीय दुकानदार राकेश गुप्ता, सुमित्र महाजन, सोनू गुप्ता आदि ने बताया कि करवाचौथ को लेकर कारोबार में तेजी आई है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं, जिससे बाजारों में रौनक लौट आई है। हालांकि, पिछले आठ महीने से कोरोना महामारी के चलते बाजारों में काफी सुस्ती रही और दुकानदारों को नुकसान भी उठाना पड़ा। लेकिन त्योहार और शादियों के मौसम में एक बार फिर बाजार में चहल-पहल दिखने लगी है। दूसरी ओर हलवाइयों की दुकानों पर फेनी की भीनी खुशबू महकने लगी है। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें