फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाइक्रोम हीटर और क्रूड ब्वायलर जब्त, सौ अवैध कनेक्शन भी काटे

विज्ञापन
बनी में बिजली विभाग की टीम जब्त किए गए  हीटर व तारों के साथ। संवाद
विज्ञापन
- लोड बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग ने शुरू की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। माइनस तापमान और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच बिजली चोरी और ओवरलोडिंग से निपटने के लिए बिजली विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बनी सब डिवीजन में विभाग की ओर से इस संबंध में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
अलग-अलग गठित टीमों ने अब तक सौ से ज्यादा अवैध कनेक्शने काटे और इतने ही कनेक्शनों पर चल रहे अवैध हीटर, क्रूड ब्वायलर आदि पर भी नकेल कसी है। विभाग के जूनियर इंजीनियर भारत भूषण के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बनी और आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी। बनी कस्बे और इससे सटे गांव में जांच के दौरान वीरवार को टीम ने 20 के लगभग नाइक्रोम क्वाइल हीटर, क्रूड ब्वायलर बरामद किए हैं। लोगों के घरों मे विभागीय टीम ने औचक दबिश दी। इस दौरान लोग सर्दी से बचने के साथ साथ खाना बनाने और पानी गर्म करने के लिए अवैध रूप से इन हीटरों का इस्तेमाल करते दिखाई दिए। विभाग ने अवैध कनेक्शन भी काटे। इसके अलावा इन अवैध कनेक्शनों से बिजली की तारों को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लोड बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उपकरणों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने क लिए कार्यकारी अभियंता के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें