फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवती-मवेशी की मौत

Tue, 04 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डुग्गन ब्लाक की दूरदराज भुरडी पंचायत में सोमवार बाद दोपहर करंट लगने से एक युवती और मवेशी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने मवेशी को बिजली के खंभे से जोरदार झटका लगने के बाद भुरडी निवासी युवती सुलक्षणा देवी उसे बचाने का प्रयास कर रही। तभी उसे भी जोरदार झटका लगा और वह गिर गई और उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
विज्ञापन


इस घटना से ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष बढ़ गया। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया कि इलाके में ज्यादातर खंभे क्षतिग्रस्त हैं। तार भी झूलते रहते हैं। कई जगह तो विभाग ने पेड़ों के सहारे ही बिजली लाइन बिछाई हुई है। विभाग की इसी गलती का खामियाजा भुरडी गांव की युवती को झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज होना चाहिए और युवती के परिवार वालों को मुआवजा भी
विज्ञापन

देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें