राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की दोपहर लोड कैरियर और बाइक के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बगियाल मोड़ के पास बाइक सवार अजय सिंह और साहिल वर्मा आगे चल रहे लोड कैरियर जेके08सी-3255 द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण उससे टकरा गए। हादसे में दो को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। लोड कैरियर वाहन का चालक फरार हो गया।