दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
बुधवार दोपहर ढाई बजे के लगभग ड्रीमलैंड मार्ग पर एक बाइक राहगीर से टकरा गई। हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल बाइक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार ड्रीमलैंड पार्क के नजदीक सड़क किनारे पैदल चल रहे भूषण कुमार निवासी चक्क सज्जन से एक बाइक टकरा गई। हादसे में राहगीर समेत बाइक पर सवार सोलह वर्षीय हर्ष और चौबीस वर्षीय चेतन शर्मा निवासी वार्ड चार कठुआ भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लेागों ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक चेतन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।