फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से खोखे राख

Wed, 15 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलावर/कठुआ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty
विज्ञापन
नगरोटा गुजरू के पास तोतली गांव में एक मैकेनिक के दो खोखों में मंगलवार को आग लग गई। खोखे में रखीं मशीनें आदि सामान जलकर राख हो गया। रामकोट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इकबाल कई वर्षों से धार-उधमपुर मार्ग पर तोतली गांव में टायर रिपेयरिंग का काम करता है। इसके लिए उसने वहां दो खोखे बना रखे हैं। मंगलवार को एक खोखे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का बहुत प्रयास किया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दोनों खोखे राख हो गए।

कठुआ में मंगलवार को लच्छीपुर मोड़ के पास झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियाें में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौकेे पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार दोपहर करीब सवा एक बजे झाड़ियों में आग लग गई थी। यह आग पास के घरों की ओर बढ़ने लगी। इस बीच लोगों ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को भी सूचना दे दी। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गौरतलब है कि इस सीजन में दो दर्जन से अधिक बार झाड़ियों में आग लगने की घटना हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें