फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आठ जख्मी

Fri, 18 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी रिश्तेदार के यहां शोक व्यक्त करने जा रहे आठ लोग जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगेट मोड़ के पास आटो पलटने से जख्मी हो गए। घायलों में एक व्यक्ति, दो बच्चे और पांच महिलाएं शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कठुआ लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कालीबड़ी से लोगेट जा रहे आटो में 15-16 यात्री सवार थे। यात्रियों से ओवरलोड आटो लोगेट मोड़ के पास मोड़ काटते वक्त आटो पलट गया।
विज्ञापन


आटो के पलटने से उसमें सवार चालीस वर्षीय देव राज निवासी गोविंदसर, 55 वर्षीय सुनीता देवी निवासी गोविंदसर, 32 वर्षीय राज रानी निवासी गोविंदसर, 25 वर्षीय मोनिका देवी निवासी गोविंदसर, 15 वर्षीय आरती देवी निवासी गोविंदसर, पंद्रह वर्षीय काजल निवासी गोविंदसर, 30 वर्षीस रंजना देवी और आशा देवी निवासी गोविंदसर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों का उपचार कर रहे डाक्टर ने बताया कि सभी घायलों के हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें