फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग और पुलिस कर्मचारियों में हाथापाई का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/जम्मू। दो अक्तूबर को लखनपुर में चर्चा का विषय बने रहे, दो विभागों में मारपीट मामले में पुलिस ने आरपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है। जब्त किए गए ट्रक को पुलिस ने देर रात वन विभाग को वापस सौंप दिया, जिसमें जांच में 50 पेटी भुक्की मिलने की जानकारी है। उधर, पुलिस ने इससे इतर ट्रक के केबिन से बरामद भुक्की के आधार पर 8/15 एनडीपीएस एक्ट में भी मामला दर्ज किया है। पुलिस की ओर दर्ज एफआईआर में आरपीसी की धारा 147, 148, 353, 332, 109 में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उधर, वन विभाग की नान गजेटेड एसोसिएशन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार उनके कर्मचारियों के साथ मारपीट होने के बावजूद पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी ओर आल जेएंडके नॉन गजेटेड फारेस्ट आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नजीर अहमद मीर ने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी वीरवार से राज्यव्यापी आंदोलन की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि लखनपुर चेक पोस्ट के स्टाफ को शक का था उक्त ट्रक में वन संपदा की तस्करी की जा रही है और ऐसे में जांच करना चाहते थे। पुलिस ने हमला कर गाड़ी छीन ली और बाद में वापस ली गई गाड़ी से भुक्की बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि हमले में वन विभाग के कर्मियों को चोटें आई हैं और एक को जम्मू भी रेफर किया गया है। यह तानाशाही का रवैया है कि पुलिस ने पहले मारपीट की और फिर मामला भी दर्ज कर लिया। मीर ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी के पास अधिकार हैं ऐसे में पुलिस के तानाशाही रवैयै को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार को पीसीसीएफ और डीआईजी से मिलने के साथ ही जम्मू मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा और यदि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो राज्यव्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें