कठुआ। सिटी थाना के अधीन वार्ड चार में 14 वर्षीय एक किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर आकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ब्यूरो