बसोहली। बसोहली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रैहण मार्ग के नजदीक एक युवक से 42 शराब की थैलियों को बरामद किया। जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार युवक थैले में डालकर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा था। रैहण मोड़ के नजदीक पुलिस नाके पर युवक की तलाशी के दौरान उसके थैले से शराब की फ्रूटियां बरामद की गईं। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। युवक की पहचान सीमू कुमार निवासी सियालग के रूप में हुई है। ब्यूरो