फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हीरानगर के फलापुर में एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी हरनाम सिंह की दुकान से पिछली रात करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें निकलना शुरू हो गईं। गांव के लोगों ने मिल कर आग बुझाने का काम किया। इससे पहले कि आग को शांत किया जाता, दुकान के भीतर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। किरयाना दुकान मालिक के अनुसार दुकान में चार से पांच लाख रुपये का राशन और अन्य सामान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें