कठुआ। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बुधवार को 100 लीटर लाहन नष्ट की। इसके साथ ही 250 पाउच शराब भी बरामद किए। ईटीओ सविता चौहान के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने जखबड़, डांबरा, खोख्याल, पडयारी, दरांला और मुट्ठी क्षेत्रों में छापेमारी की ओर लाहन नष्ट किया। अधिकारी ने कहा कि आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। ब्यूरो