हीरानगर। जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर राजबाग के नजदीक नाके के दौरान पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल कर पांच मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह थाना प्रभारी अमित सांगड़ा ने नाका लगाया, जहां गाड़ियों की रूटीन चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान बिना नंबर एक महिंद्रा लोड कैरियर को रुकने का इशारा दिया गया। नाका देख चालक गाड़ी वहीं छोड़ भाग निकला। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से पांच मवेशी बरामद किए गए, जो अवैध रूप से ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने धारा 188 आरपीसी 3/5 पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूरो