महानपुर। बसोहली से कठुआ की ओर आ रही एक बस शनिवार को पलट गई। इस हादसे में बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बचे। बस सवारियों से भरी हुई थी, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक बसोहली से कठुआ की ओर आ रही बस माडा पट्टी के पास तीखे मोड़ पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। ब्यूरो