कठुआ। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले का जिला मजिस्ट्रेट ने संज्ञान लिया है। जिला उपायुक्त ने भाजपा जिला अध्यक्ष के संज्ञान में मामला लाया है, जिसमें उनके कार्यकर्ता सार्वजनिक संपत्ति को पोस्टर, झंडे आदि लगाकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जो कानूनन गलत है। जिला मजिस्ट्रेट ने लिखा है कि तत्काल ऐसे किसी भी सामान को हटाएं, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ब्यूरो