फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धों से पूछताछ, इंटरस्टेट गिरोह पर भी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ शहर की सनसनीखेज लूटपाट के मामले में कठुआ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जहां दिन और रात के समय कड़ी नाकेबंदी की गइ है, वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों और हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ जारी रखी हुई है। सिटी थाना प्रभारी अरविंद संबयाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे ही मामले राज्य से सटे पंजाब के हिस्सों में भी सामने आ चुके हैं, लिहाजा पुलिस ऐसे संदिग्धों पर भी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कठुआ में गश्त भी बढ़ा दी गई है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार रात नौ बजे के लगभग तीन नकाबपोशों ने शहर के पारलीवंड इलाके में सनसनीखेज लूटपाट को अंजाम दिया था। एक लुटेरे के दुकान में घुसकर सिगरेट मांगने के बाद दो अन्य लुटेरे भी दाखिल हुए, जिन्होंने पहले व्यवसायी को गोली मारी और उसके बाद तेजधार हथियार से भी हमला किया। इसके बाद वे गल्ले से 80 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें