हीरानगर। वार्ड आठ में छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनुपमा निवासी चिनैनी अपने पति के साथ हीरानगर में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। वे वार्ड आठ के राकेश शर्मा के घर की छत पर बैठे थे। अचानक कुर्सी फिसलने से अनुपमा छत से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से अनुपमा को परिवार वाले हीरानगर उपजिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो