फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या में दो बहनें गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के मवई गांव में विवाहिता अंजुम की हत्या के दर्ज मामले में आरोपी दो बहनों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार जेल भेज दिया। इस मामले में पति इमरान और सास रेहाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। खेतासराय थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी 20 वर्षीय अंजुम पत्नी इमरान ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। 29 मई 2018 को विवाहिता की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में पति इमरान, सास रेहाना व ननद मल्लिका और साबिरा पुत्री इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया था। खेतासराय थाने के इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा ने बताया कि घटना में आरोपित पति इमरान व सास रेहाना को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज चुकी है। मृतका की ननद मल्लिका व साबिरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को मवई गांव में छापामारी करके दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें