फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से कच्चे मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। कस्बे के एक कच्चे मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर आसपास के लोग भी सामान नहीं बचा सके, हालांकि आग के नुकसान से स्थानीय पुलिस व प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है। मकान मालिक उषा देवी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण उनके मकान में आग लग गई। इससे मकान के अंदर रखा सामान भी जलकर राख हो गया। उसने बताया कि वह घर में अकेली रहती है। उनके पति का स्वर्गवास हो चुका है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि वह आर्थिक सहायता मुहैया करवाए। तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने महिला को आश्वस्त किया है कि वे जल्द से जल्द आर्थिक सहायता दिलवाने की कोशिश करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें