राजोरी। जिले के बुद्धल पुलिस थाने व त्रियाठ पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले एक व्यक्ति पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार मंदीप सिंह नामक एक व्यक्ति ने दो दिन पहले एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया था। पीड़ित महिला व उसके पति ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि मंदीप सिंह ने जबरन उनके घर में घुस कर महिला से दुष्कर्म किया। उसने पीड़ित महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। शाम को जब पति घर लौटा तो महिला ने आपबीती उसको सुनाई। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाने के बाद उसे परिवार को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस उसे दबोचने के लिए छापेमारी कर रही है। ब्यूरो