महानपुर। चनेरा छिंज मेला देखने आए दसवीं कक्षा के छात्र को दो लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। पुलिस विभाग में कार्यरत बच्चे का पिता भी उसके साथ छिंज देखने आया था। लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला।
सुंडला का रहने वाला दसवीं कक्षा का छात्र अपने पिता के साथ चनेरा छिंज मेला देखने गया था। इस दौरान दो व्यक्ति ने उसको अगवा कर लिया। वैन में उसे रुमाल में डालकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गया। जब छात्र को होश आया तो देखा कि वैन फिंतर में खड़ी है। दोनों व्यक्ति वैन खड़ी कर कहीं बाहर गए हुए थे। मौका देखकर वह वैन से निकलकर भाग और एक एटीएम में पहुंचा। वहां पर तैनात रिश्ते के भाई को सारी बात बताई। बच्चे ने ही अपने घर वालों को सूचित किया। जिस पर उसके पिता ने गांव के अन्य लोग के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे से मिलने के पश्चात बिलावर में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।