फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब 150 वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुरू की गई मुहिम बुधवार को भी जारी रही। इस दौरान डिग्री कालेज कठुआ के पास नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 150 वाहनों के चालान काटे गए। एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल कैथ ने बताया कि विभाग ने यातायात को सुचारू और व्यवस्थित करने के लिए बुधवार को चार जिलों में कार्रवाई जारी रखी। कठुआ में नियमों के उल्लंघन पर 150 चालान किए गए। वहीं नेशनल हाईवे पर स्पीड राडार गन स्थापित कर ओवरस्पीड चल रही गाड़ियों पर शिकंजा कसा गया। चारों जिलों में सभी डीटीओ को एक साथ रहकर कार्रवाई करने को कहा गया था। उन्होंने लोगों से अपील की कि गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें