फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी विभाग ने नष्ट की 11 सौ किलो लाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। आबकारी विभाग ने कठुआ के समीपवर्ती परसो चक और चक दराब खान इलाके में दबिश देकर 11 सौ किलो लाहन नष्ट करने में सफलता पाई है। पुख्ता सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की कठुआ रेंज के ईटीओ रफीक नायक, इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद ने टीम सहित वीरवार को औचक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान इलाके में छिपाई गई लाहन को बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार लाहन सेहत के लिए हानिकारक है, ऐसे में लोगों को भी आगाह किया गया है कि इसके सेवन से बचें। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें