फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लीनिकल लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ के एसोसिएटेड अस्पताल से सटी एक क्लीनिकल लैब को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सील कर दिया है। इसी के साथ लैब के रिकार्ड को भी जब्त कर लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक चौधरी को अस्पताल से सटकर चल रही एक क्लीनिकल लैब के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने टीम सहित लैब में औचक छापा मारा। जांच में साफ हुआ कि उक्त क्लीनिकल लैब स्वास्थ्य विभाग के पंजीकरण के बिना ही धड़ल्ले से चलाई जा रही थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर ही लैब का सारा रिकार्ड और उपकरण जब्त करने और सील करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें