फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरथल से लौट रही बोलेरो पलटी, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुुआ। बनी के दूरदराज इलाके में रविवार देर शाम छत्रगलां से लौट रही बोलेरा पलटने से 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को बनी उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पहुंचने में उन्हें एक घंटे का अतिरिक्त समय लग गया। हादसे में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ था। हादसा गलू माता मंदिर के नजदीक हुआ बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रात आठ बजे के बाद बनी उपजिला अस्पताल में घायलों के पहुंचने के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। डाक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। हादसे में घायलों की पहचान सिद्घांत आनंद निवासी बनी, वाहन चालक बिशन सिंह निवासी चांदल बनी, संजय कुमार लोत्रा निवासी कठुआ, पिंकी देवी निवासी कठुआ, मधु आनंद निवचासी बनी, पल्लवी निवासी पलासी बसोहली, कृष्ण निवासी जम्मू, अमित आनंद निवासी बनी, पूनल निवासी जम्मू, मन्नत गुप्ता निवासी बनी और कमल कुमार निवासी वार्ड चौदह कठुआ, अनूप कुमार निवासी चांदल के रूप में हुई है। चालक बिशन सिंह को कठुआ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसके सिर में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें