फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र में चोरी के मामले में दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। शहर के वार्ड 10 स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पांच जुलाई को हुई चोरी की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विशाल महाजन ने कठुआ थाने में दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी ओपी चिब की टीम ने दो संदिग्ध लोगों दीपक कुमार और अंकुश कुमार को गिरफ्तार किया है। कड़ी पूछताछ करने के बाद इनकी निशानदेही पर चोरी किया गया एक एलईडी टीवी, लैपटॉप के साथ दो इन्वर्टर, बैटरी बरामद की है। दोनों से पूछताछ जारी है, क्योंकि शहर में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में इन आरोपियों के शामिल होने की बात भी सामने आ सकती है। ं
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें