फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ गल्ले से 40 हजार नकदी और सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। स्वतंत्रता दिवस पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा होने के बावजूद चोरों के हौसले बुलंद रहे। सोमवार रात को शहर के आंबेडकर चौक के पास स्थित कंफेक्शनरी की दुकान के ताले तोड़कर शातिरों ने नकदी व सामान चुरा लिया। घटना का पता दुकान के मालिक को मंगलवार सुबह तब चला जब वह दुकान खोलने आया। दुकानदार की शिकायत पर पुलिस टीम ने केस दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलोनी के दुकानदार विजय गुप्ता ने बताया कि सोमवार रात आठ बजे उसने दुकान बंद की थी। अगली सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताले टूटे हुए थे। शटर खोलकर अंदर देखा तो गल्ले में रखे 40 हजार रुपये चोरी हो चुके थे। चोर दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व अन्य भी ले गए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-10 के पार्षद अजय कुमार ने शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने के मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें