हाईवे पर नाके के दौरान पुलिस ने ट्रक से 17 मवेशी बरामद कर पशु तस्करी का बड़ा प्रयास विफल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दियाला चक में एसएचओ अनिल शर्मा ने टीम के साथ नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान एक ट्रक से 17 मवेशी बरामद किए गए, जिन्हें अवैध ढंग से कश्मीर ले जाया जा रहा था। संवाद