फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौला माता मंदिर के पुजारी की हत्या, युवक गिरफ्तार, इलाके में शोक की लहर दौड़ी

विज्ञापन
crime news - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। बनी के पहाड़ी क्षेत्र के प्रसिद्ध दौले माता मंदिर के पुजारी का वीरवार की रात्रि मंदिर में तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुजारी की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक पुजारी का शुक्रवार देर शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बनी तहसील के ऊपरी क्षेत्र में स्थित दौला माता मंदिर के पुजारी नगीना राम (85) की वीरवार की रात्रि मंदिर में ही सोए मदन लाल उर्फ माशु पुत्र रेसालु राम निवासी पंचायत बाड़ी ने तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सुबह मंदिर में पहुंचे लोगों ने पुजारी को मृत पाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस डाक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्यारोपी युवक को हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार वीरवार की रात को पुजारी नगीना राम मंदिर में सो रहे थे। उनके साथ एक युवक भी सो रहा था, जबकि युवक ने वीरवार को दौला माता मंदिर में भंडारा भी लगाया था और भंडारा खत्म होने पर मंदिर में ही सो गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात को उसे काले कपड़े में परछाई दिखी और उसने डर में उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हालांकि आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरे की वजह से वो भाग नहीं पाया, और वापस मंदिर में आकर ही बैठ गया। पुजारी की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

देर शाम मृतक पुजारी नगीना राम का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया इस मौके पर दौला गांव व आसपास इलाके के लोग बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें