फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऑनलाइन ठगी के 20 हजार रुपये शिकायतकर्ता को लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ऑनलाइन ठगी के एक मामले में जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये बरामद करने के बाद उक्त राशि को शिकायतकर्ता को लौटाने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन ठगी की शिकायत बीते तीन सितंबर को शिकायतकर्ता शशि पाल सिंह निवासी कीड़ियां गंडयाल कठुआ ने जिला साइबर सेल में दर्ज करवाई थी। इसमें उसने पुलिस को बताया कि यूपीआई के माध्यम से उसके बैंक खाते से 20 हजार रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क कर उक्त राशि पर रोक लगा दी। इसके बाद उक्त राशि को बरामद कर शुक्रवार को ऑनलाइन ठगी की राशि को शिकायतकर्ता को वापस लौटा दी। वहीं, पुलिस के अनुसार इस मामले में आगे की जांच जारी है। जिला पुलिस ने जानकारी दी है कि साइबर सेल की स्थापना से लेकर अब तक कुल 26,56,161 रुपये की धोखाधड़ी राशि वसूल कर शिकायतकर्ताओं को वापस दिलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें