बसोहली। शीतलनगर के नजदीक घनुई धार इलाके में एक मोटरसाइकिल ने राह चलते बच्चे को टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।
परिजनों ने बच्चे को उपचार के लिए सीएचसी बसोहली पहुंचाया। यहां उसका प्राथमिक उपचार कर डाक्टरों ने उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान अरवाज अहमद पुत्र फारूक अहमद निवासी वार्ड संख्या छह भूंड के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। संवाद