फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: तीन दुकानों पर चोरी का प्रयास, एक से सामान ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के बीच कड़ी सुरक्षा का दम भर रही पुलिस के दावों की पोल चोर लगातार खोल रहे हैं। वीरवार रात को चोरों ने ओल्ड बस स्टैंड के पास मुख्य सड़क से सटी तीन दुकानों में चोरी का प्रयास किया। इनमें से चोर एक दुकान से हजारों का सामान ले उड़े हैं।
विज्ञापन

ओल्ड बस स्टैंड के पास डेकोरेटर का काम करने वाले पवन कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े 10 बजे फोन पर किसी ने उन्हें बताया कि उनकी दुकान का शटर टूट गया है। दुकान पर लगाया हुआ ताला वैसा ही था लेकिन शटर को चोरों ने तोड़कर भीतर घुसकर चोरी की है। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जब वह भीतर गए तो पाया कि चोर 25 से 26 लाइटें और तारें उठाकर ले गए हैं। पवन कुमार ने बताया कि लगभग 50 से 60 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं एक अन्य दुकानदार ने बताया कि उनकी इलेक्ट्रानिक्स की दुकान पर भी चोरी का प्रयास किया गया है, जहां लोहे की रॉडनुमा चीज से कुंडा तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह टूटा नहीं। वहीं एक अन्य साथ की दुकान पर भी ताला तोड़ने का प्रयास किया गया हैै। उधर, वारदात से लोगों में भारी रोष है। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि यह पहली वारदात नहीं है। संभवत यह गिरोह है। चोरों ने पूरी इत्मिनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि जिनके शटर टूटे हैं, उन्हें भी ठीक करवाने के लिए जेबें ढीली करनी पड़ेंगी। पुलिस को इलाके में चोरी की वारदातों को जल्द सुलझाना चाहिए। उधर पुलिस ने चोरी की घटनाओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें