फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आईबी के नजदीक सुरंग की अफवाह पर हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सटे गांव छन्न लालदीन में एक खेत में संदिग्ध सुरंग मिलने के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तमाम सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बीएसएफ और पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। छानबीन के बाद यह बात सामने आई कि यह सुरंग नहीं, बल्कि खेत में धान की रोपाई के लिए लगाए गए पानी से जमीन धंसने के बाद बना हुआ एक गड्ढा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी धन्त्र सिंह ने खेतों में धान की रोपाई के लिए दो दिन पहले पानी लगाया। पानी लगाने के बाद खेत के पास एक पुराने बोरवेल के पाइप के पास पानी एक गड्ढे में जाना शुरू हो गया। लगातार पानी से गड्ढा गहरा होता गया। इसके बाद उन्हें कोई सुरंग होने का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी बीएसएफ और पुलिस को दी। इसके बाद एसएसपी अनायत अली और बीएसएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से संदिग्ध सुरंग को करीब 20 फीट खोदा गया, जिसमें से सिर्फ पानी निकला।बीएसएफ के डीआईजी वरिंदर भी मौके पर पहुंचे लेकिन मीडिया से बात करने से इन्कार कर दिया। एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच ने बताया कि संदिग्ध सुरंग की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जेसीबी की मदद से इसे खुदवाया गया। इससे यह साफ हो गया कि यह कोई सुरंग नहीं, बल्कि एक गड्ढा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें