फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पत्नी के इलाज के लिए आए व्यक्ति की जीएमसी से मोटरसाइकिल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-अस्पताल की चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जीएमसी कठुआ में आए दिन होने वाली चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार की देर रात को जीएमसी कठुआ की पार्किंग से मोटरसाइकिल चोरी हो गया। उधर, चोरी की घटनाओं से जीएमसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय बैसाखी राम निवासी जखबड़ ने बताया कि बीती रात को उसने अपनी पत्नी को इलाज के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। इसके चलते उसने अपना मोटरसाइकिल पार्किंग में खड़ा कर दिया। जब अस्पताल से बाहर निकला तो पाया कि उसका मोटरसाइकिल पंजीकरण नंबर (पीबी 06 एडब्लू-3277) पार्किंग स्टैंड से गायब था। इसके बाद उसने शिकायत जीएमसी कठुआ में बनी पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें