कठुआ। नगर परिषद कठुआ की ओर से मंगलवार को लगातार दूसरे दिन शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान हटली मोड़ से लेकर सीटीएम गेट नंबर सात तक कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया।
इस दौरान कई दुकानदारों का सामान उठाया गया और जीसीबी के माध्यम से अवैध ढंग से सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए कब्जों को पूरी तरह तोड़ दिया गया। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर लगी रेहड़ियों को हटाया और रेहड़ी चालकों को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में रेहड़ी लगी पाई गई तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
सड़कों के बाद गलियों में भी चलेगा अभियान
नगर परिषद अधिकारी ओंकार नाथ ने बताया कि यह अभियान शहर भर में चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत मुख्य सड़कों से की गई है। भविष्य में यही अभियान गलियों में चलाया जाएगा। बताया कि मंगलवार को वार्ड चार की गली में दो जगह हुए अतिक्रमण को हटाया गया है। यह अभियान जारी रहेगा। रोजाना चलने वाले अभियान में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।