बसोहली। शुक्रवार देर रात को नगरोटा परेहता सड़क पर ऑटो और विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार और पीछे बैठा व्यक्ति गिरकर घायल हो गए। घायलों को उपचार के उपजिला चिकित्सालय बसोहली लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें आगे के उपचार के लिए जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया। घायल युवकों की पहचान करण और अभिषेक निवासी प्लासी तहसील बसोहली के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद