जानकारी के अनुसार देर शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि गांव के पास अलग-अलग जगह पर कुछ मवेशियों को इकट्ठा किया गया है, जिन्हें बाद में गाड़ियों में भरकर ले जाया जाना था।
बॉर्डर डीएसपी धीरज कटोच और हीरानगर थाना प्रभारी अरुण कौल जवानों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग जगह पर बांधे गए 16 मवेशियों को मुक्त कराकर थाने ले जाया गया। हालांकि इस दौरान कोई भी तस्कर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।