फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्रक और बाइक की टक्कर में व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेला मोड पर बाइक-ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति सोमवार देर शाम बाइक पर कठुआ की तरफ से हीरानगर की ओर आ रहा था। तभी मेला मोड़ में उसकी ट्रक नंबर जेके08सी 1797 से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से पुलिस ने घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव निवासी बन्नूचक के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें