फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नाका लगाकर किए चालान, छह लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए मोटर व्हीकल विभाग कठुआ की ओर से नाके लगाकर चालान किए गए।
विज्ञापन

आरटीओ कठुआ केवल कृष्ण के आदेशों पर कार्रवाई करते हुए एआरटीओ शम्मी कुमार ने इंस्पेक्टर रंजीव भसीन की अगुवाई में टीम बनाकर लखनपुर से लेकर राजबाग तक अलग-अलग जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की। इसमें नियमों की पालना न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 213 वाहनों की जांच की गई। इसमें 143 वाहनों को मौके पर चालान करते हुए छह लाख 11 हजार रुपये की राशि प्राप्त की गई। मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर रंजीव भसीन ने बताया कि विभाग नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है और जो लगातार नियमों को ताक पर रखते हुए ड्राइविंग कर रहे हैं, उन्हें ब्लैकलिस्ट करते हुए उनके लाइसेंस ब्लॉक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें