फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 12.64 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। ''ऑपरेशन संजीवनी'' के तहत नशीले पदार्थों के खिलाफ अपने प्रयासों को जारी रखते हुए कठुआ पुलिस ने राजबाग क्षेत्र से एक युवक को 12.64 ग्राम हेरोइन सहित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना कठुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि नगरी के जुगैन
का रहने वाला युसीद्दीन नशीले पदार्थ बेचने का धंधा कर रहा है। सूचना के मुताबिक आरोपी राजबाग नहर के पास नशा तस्करी में जुटा था। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय मनजीत सिंह ने थाना कठुआ प्रभारी अजय चिब के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर राजबाग नहर किनारे नाका लगाकर जांच शुरू की। इसके बाद उक्त आरोपी को शक के आधार पर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.64 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने हेरोइन जब्त कर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशे के खिलाफ क्षेत्र के लोग आगे आएं और ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में पुलिस को 100 या 9858034100 पर जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाली की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें