फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कार ने एयरफोर्स के जवान को रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुडा मुंडिया में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे एयरफोर्स के जवान को रौंद डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एयरफोर्स का जवान सड़क किनारे चल रहा था कि तभी पीछे से तेज रफ्तार स्विफ्ट कार नंबर पीबी06ए डब्लू 6193 ने उसको टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय शर्मा पुत्र बोधराज निवासी बड़ा मेला के रूप में हुई है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हीरानगर पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कार को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार संजय जम्मू के सतवारी में तैनात था और घर लौट रहा था। मृतक के शव को हीरानगर उपजिला अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें