फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 33.72 ग्राम हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। राजबाग पुलिस ने राजबाग-खानपुर सड़क पर एक कार से 33.72 ग्राम हेरोइन बरामद को है। पुलिस ने मौके से ही दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक पुलिस टीम को देखकर फरार हो गया। इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजबाग पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग कार में नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने खानपुर-राजबाग सड़क पर नाका लगाया। पुलिस को देखकर कार सवार मुरादू पुत्र हनीफ मौके से फरार हो गया, जबकि हनीफ अली और सुरमू दीन सभी निवासी हरदो मुठ्ठी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में मामला दर्ज कर पुलिस ने फरार आरोपी को तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें