कठुआ। बनी तहसील के एक गांव में एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। वह कुछ दिन से घर से लापता था। घर वालों ने उसे ढूंढने की बहुत कोशिश की। वीरवार को उसका शव गांव से दूर फंदे से लटकता मिला।
इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करने के बाद उसका शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। बनी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संवाद