कठुआ। जिला खनिज अधिकारी कठुआ राजिंदर सिंह ने जंगलोट में भूमि से अवैध खनन और परिवहन करने के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक इस बाबत कुछ स्थानीय लोगों द्वारा उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास को शिकायत मिली थी कि जंगलोट में एक व्यक्ति की ओर से जेसीबी की मदद से अवैध खनन कर खनिज को बेचा जा रहा है। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त ने डीएमओ राजिंदर सिंह को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। डीएमओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।