फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक लाख 55 हजार में बिकी गाय, प्रतिदिन देती है 40 लीटर दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनपुर। पशुपालन विभाग कठुआ की ओर से मंगलवार को लखनपुर में आयोजित दो दिवसीय पशुधन मेले का समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसानों व पशुपालकों ने मवेशियों की खरीदारी की। विभाग की निदेशक डॉ. शुभ्रा शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार व जिला मुख्य अधिकारी युगल किशोर की देखरेख में आयोजित मेले में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए पशुपालकों ने मवेशी खरीदे। इसमें एचएफ और जर्सी ज्यादातर पशुपालकों की पसंद रही। मेले में विभाग के जिला प्रमुख युगल किशोर की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसमें डॉ. अश्वनी बसन भी मौजूद रहे। विभाग की तरफ से पशुओं के लिए चिकित्सा जांच सुविधा भी मुहैया करवाई गई थी ताकि कोई भी बीमार पशु प्रदेश में न आ सके। मेले के दूसरे दिन में 100 से ज्यादा मवेशियों की बिक्री हुई। इसमें एक लाख 55 हजार रुपये में सबसे महंगी गाय बेची गयी, जो कि एक दिन में 40 लीटर दूध देती है। मुख्य अधिकारी युगल किशोर ने बताया कि विभाग की तरफ से प्रदेश में दुधारू मवेशियों की संख्या बढ़ाने और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी के लक्ष्य से बड़ी लागत से योजनाएं मुहैया करवाई जा रही हैं ताकि किसानों व पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनकी आमदन को दोगुना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को साकार किया जा सके। मेले में लाभ लेने वाले जम्मू के राजकुमार ने बताया कि विभाग की सहायता से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है और वह डेयरी खोलने जा रहे हैं। इसके साथ ही भविष्य में अपने काम को और ज्यादा बढ़ाने के लिए अन्य योजनाओं का लाभ भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें