फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जिप्सम चोरी के आरोप में छह ट्रक जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ/लखनपुर। भूविज्ञान और खनन विभाग की ओर से लखनपुर टोल पोस्ट पर अवैध परिवहन के आरोप में जिप्सम से भरे छह ट्रक जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) राजिंदर सिंह ने लखनपुर में नियमित जांच के दौरान खनिज गार्डों के साथ नियमों के तहत आवश्यक कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत न करने के कारण छह ट्रकों को रोका। ड्राइवरों की ओर से दस्तावेज और अन्य सबूत पेश न करने की सूरत में इन्हें जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताओं के बाद सभी जब्त किए गए ट्रकों को पुलिस चौकी लखनपुर को सौंप दिया गया। डीएमओ ने बताया कि ट्रक सांबा इलाकों में जिप्सम से भरे गए थे और पंजाब की ओर जा रहे थे लेकिन उनके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। बताया कि ट्रकों को जब्त करने के बाद उपायुक्त कठुआ और निदेशक भूविज्ञान और खनन जम्मू-कश्मीर को तुरंत खनन पट्टों से और नियमों का उल्लंघन करके ऐसे खनिज की आपूर्ति करने वाले अनधिकृत डीलरों के परिसर से जिप्सम के अवैध परिवहन के बारे में अवगत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें