बिलावर। पुलिस ने मवेशी तस्करों के चंगुल से पांच मवेशियों को मुक्त करवाया है।
जानकारी के अनुसार फिंतर चौक पर पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी। शक के आधार पर पुलिस टीम में एक महिंद्रा लोड कैरियर की जब तलाशी भी तो उसमें पांच मवेशी पाए गए। उन्हें पुलिस ने मुक्त करवा दिया। पुलिस ने महिंद्रा लोड कैरियर चालक को गिरफ्तार किया है। वहीं पशु तस्करी में संलिप्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। संवाद