कठुआ। उपमंडल बनी के सरथली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार शाम घर से निकले युवक का शव घर से थोड़ी दूरी पर मिला। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं लेकिन स्थानीय लोग मौत के पीछे का कारण भूस्खलन बता रहे हैं। बनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार करण सिंह सोमवार शाम पांच बजे घर से निकला और वापस नहीं लौटा। इसके बाद सुबह परिवार को घर से थोड़ी ही दूर उसका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर रही है। एसडीएम गयासुल हक खान ने बताया कि सूचना भूस्खलन की है लेकिन अभी कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।