कठुआ। जिले में लगातार बढ़ रहे पशु तस्करी के मामलों को देखते हुए स्थानीय युवाओं ने इसे रोकने के लिए मोर्चा खोल लिया है, जिसमें युवा लगातार ऐसे मामलों में पुलिस की मदद कर रहे हैं। बुधवार को शहर के स्थानीय युवाओं ने सकते चक में पशु तस्करी के मामले को विफल करते हुए छह मवेशियों की जान बचाई।
युवाओं ने बताया कि दो महिंद्रा गाड़ियां देर रात शहर के बीच से निकलीं और फिर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जा पहुंचीं। इसके बाद लगातार उनका पीछा करने के बाद उनमें से एक गाड़ी को सकते चक के पास पकड़ा गया। इसमें से छह मवेशी बांधे गए थे। उन्हें मुक्त करवाया गया। युवा अपनी गाड़ी के साथ तस्करों की गाड़ी बांधकर ले आए। जहां कालीबड़ी से पुलिस ने गाड़ी को अपनी हिरासत में ले लिया और कीड़ियां पुल के पास स्थित गोशाला में रखा। दूसरी गाड़ी भागने में सफल रही। युवाओं ने कहा कि सरकार तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कानून लाए, जिससे इन पशु तस्करों को सख्त से सख्त सजा मिल सके।