फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: अवैध खनन पर पांच वाहन जब्त, आठ लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। उज्ज दरिया में अवैध खनन का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिला खनिज अधिकारी ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए एक एक्सकैवेटर और चार वाहन जब्त कर आठ लाख से अधिक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

दरिया में अवैध खनन की शिकायत मिलने पर जिला खनिज अधिकारी राजिंदर सिंह राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और अवैध खनन में शामिल पूरी मशीनरी को तुरंत जब्त कर लिया। इसी दौरान खनन विभाग के अधिकारी द्वारा पूरे खोदे गए क्षेत्र को मापा गया और उसके बाद जुर्माना लगाया गया। डीएमओ ने बताया कि क्रशर मालिक द्वारा स्थानीय निवासियों की निजी भूमि से किसी प्रकार का सौदा करने के बाद मैटिरियल की खुदाई कर पंजाब में बिक्री के लिए क्रशर परिसर में डंप किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि निर्धारित दरों पर सामग्री की आपूर्ति के लिए उज्ज नदी में चार खनिज पट्टे हैं लेकिन पट्टे से सामग्री खरीदने के बजाय उल्लंघनकर्ता अज्ञात स्थान से खनिज उठाते हैं, जहां खनन सख्ती से प्रतिबंधित है। आगे की कार्रवाई जिला उपायुक्त की देखरेख में शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें